Moong Dal Halwa | Recipe | Moong Ki Daal Ka Halwa | मूंग दाल का हलवा रेसिपी

 About Moong Dal Halwa / Halwa Recipe: There is hardly anyone who does not like halwa, how can we forget Moong Dal Halwa when it comes to halwa. Moong dal halwa is the most liked. Moong dal pudding is served as a dessert in places like a party or a wedding etc. If you get hot moong dal pudding after dinner in winter, then everyone's mood changes in the family, so this time you also impress your family members by making moong dal pudding and feeding them.



मूंग दाल हलवा/ हलवा रेसिपी :(mung daal ka halva) शायद ही कोई होगा जिसे हलवा पसंद न हो, हलवे की बात हो तो मूंग दाल के हलवे को कैसे भूल सकते हैं। मूंग दाल के हलवे को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। कोई पार्टी हो या शादी आदि जैसी जगहों पर डिजर्ट के रूप में मूंग दाल का हलवा सर्व किया जाता है। सर्दियों में रात को खाना खाने के बाद अगर गर्मागर्म मूंग दाल का हलवा मिल जाए तो परिवार में सभी का मूड बदल जाता है तो इस बार आप भी मूंग की दाल का हलवा बनाकर अपने परिवार वालों को खिलाकर उन्हें इम्प्रेस करें।


Ingredients for making Moong Dal Halwa: Moong Dal, Ghee, cardamom powder and sugar are needed to make Moong Dal Halwa. You can also make Moong Dal Halwa on any special occasion or festival.

मूंग दाल हलवा बनाने के लिए सामग्री: मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए मूंग दाल, घी, इलाइची पाउडर और चीनी की जरूरत होती है। मूंग दाल के हलवे को आप किसी खास मौके या त्योहार पर भी बना सकते हैं।

Ingredients of Moong Dal Halwa Half cup soaked 5 to 6 hours Moong Dal 1/2 cup Ghee (mixed with water and milk) Sugar1/2 cup milk1 cup water1/4 tsp cardamom powder2 tbsp Almonds
roasted                               

मूंग दाल का हलवा की सामग्री

  • आधा कप 5 से 6 घंटे भीगी हुई धुली मूंग दाल
  • 1/2 कप घी
  • आधा कप (पानी और दूध के साथ मिली हुई) चीनी
  • 1/2 कप दूध
  • 1 कप पानी
  • 1/4 टी स्पून इलाइची पाउडर
  • 2 टेबल स्पून बादाम , रोस्टेड
  • मूंग दाल का हलवा बनाने की वि​धि

    1.
    दाल को धोकर फूड प्रोसेसर की मदद से दरदरा पीस लें।
    2.
    दूध वाले मिश्रण को गर्म करें और चीनी घुलने दें, इसमें उबाल आने दें और जितनी जरूरत है उतना गर्म होने दें।
    3.
    एक कड़ाही में घी और दाल को मिक्स करें, इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह फ्राई करें।
    4.
    फ्राई दाल में दूध वाला मिश्रण डाले और अच्छे से मिलाएं।
    5.
    इसे धीमी आंच पर पकाएं ताकि सारा पानी और दूध पूरी तरह सूख जाए, घी अलग होने तक दोबारा अच्छे से फ्राई करें।
    6.
    इसमें इलाइची पाउडर और आधे बादाम डालकर अच्छे से मिक्स करें।
    7.
    हलवे को सर्विंग डिश में निकालें, बचे हुए बादाम से मूंग दाल हलवे को गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें
                     

Post a Comment

Previous Post Next Post